मांझी: थाना बाजार में ऑटो के सामने आने से सामान लदी बाइक पलटी, बड़ा हादसा टला
Manjhi, Saran | Jul 27, 2026 मांझी नगर पंचायत के थाना बाजार में सोमवार की शाम एक समान लादी बाइक अचानक सामने आए ऑटो से बचने के प्रयास में पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ऑटो और बाइक विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान ऑटो अचानक बाइक के सामने आ गया टक्कर से बचने के लिए बाइक सवार अपने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक पलट गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।