बालोद: 14 साल से सड़क हादसों के घायलों की निःशुल्क मदद करने वाले दिव्यांग कमलेश निषाद को बालोद पुलिस ने किया सम्मानित
Balod, Balod | Apr 4, 2026 बालोद ब्लॉक के ग्राम सिवनी निवासी दिव्यांग कमलेश निषाद पिछले 14 वर्षों से सड़क हादसों में घायल लोगों की निःशुल्क मदद कर रहे हैं। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए बालोद पुलिस ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।