बड़ौद: बड़ौद तहसील में तकनीकी खराबी से किसानों के खाते में दोगुनी मुआवजा राशि पहुंची, प्रशासन ने की तत्काल कार्रवाई
बडौद तहसीलदार भंवर सिंह चौहान ने आज रविवार सुबह 11 बजे जानकारी देकर बताया कि तकनीकी खराबी के कारण लगभग 150 किसानों के खातों में प्रति खाता 5000 रुपए की अतिरिक्त राशि जमा हो गई थी। प्रशासन द्वारा बैंकों से सपर्क कर इन सभी खातों में जमा हुई अतिरिक्त राशि को रोक दिया गया है।