गोगरी: श्री गौशाला परिसर जमालपुर में श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, निकाली गई शोभा यात्रा
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत श्री गौशाला परिसर, जमालपुर में मंगलवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजन की सफलता को लेकर मंगलवार दोपहर दो बजे तक भव्य कलश यात्रा एवं नगर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के साथ ही धार्मिक महोत्सव का विधिवत आगाज हो गया।