नए साल से पहले काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, विश्वनाथ धाम में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Sadar, Varanasi | Dec 27, 2025 वाराणसी: नए वर्ष की दस्तक से पहले धर्म एवं आध्यात्म की नगरी काशी श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन और मां गंगा में पवित्र स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं। इसको लेकर काशी में अभी से भीड़ देखने को मिल रही है। वाराणसी शहर में करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे है।