अरवल: भीड़ हिंसा और फर्जी एनकाउंटर के विरोध में भाकपा माले का अरवल में विरोध मार्च
Arwal, Arwal | Jul 4, 2026 भाकपा माले के राज्यव्यापी आह्वान पर शनिवार को अरवल में जिला सचिव कॉ. जितेंद्र यादव के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। मार्च जिला कार्यालय से शुरू होकर भगत सिंह चौक होते हुए प्रखंड परिसर पहुंचा, जहां सभा आयोजित हुई। वक्ताओं ने भीड़ हिंसा, फर्जी एनकाउंटर और जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए संविधान, लोकतंत्र और कानून के शासन की रक्षा की मांग उठाई।