गुनौर: रिछोड़ा गांव में घर और भूसे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Gunnor, Panna | Jun 24, 2026 फायरमैन भूपेंद्र लखेरा ने बुधवार की सुबह 10:00 बजे जानकारी साझा कर बताया कि पन्ना जिले के ग्राम रिछोड़ा में बालीराम कुशवाहा पुत्र रामबहोरी कुशवाहा के घर में रखे भूसे में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण घर में रखा गृहस्थी का सामान तथा लगभग दो ट्रॉली भूसा जलकर राख हो गया।