शाजापुर: ज़िला पंचायत कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, CEO भी रहे मौजूद
गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को लालघाटी स्थित जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया द्वारा झंडा फहराया गया। इस मौके पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष टैगोर के साथ ही जिला पंचायत सदस्य व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान भी किया गया।