हुज़ूर: कोहेफिजा पुलिस ने गुम हुए 15 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपा
Huzur, Bhopal | Jun 13, 2025 भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने गुम हुए 15 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एसीपी अनिल बाजपाई ने बताया कि ये मोबाइल शहर के अलग-अलग स्थानों से गुम हुए थे, जिन्हें तकनीकी सहायता से ट्रेस कर बरामद किया गया।