रायपुर: अचानक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के बाद हुआ एक के बाद एक ब्लास्ट, भयंकर आग से मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
Raipur, Raipur | May 22, 2026 22 मई शुक्रवार दोपहर 2 बजे,राजधानी रायपुर के कोटा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर तेज धमाकों के साथ पटाखों की तरह फटने लगा। लगातार हो रहे धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताब