केराकत: अहन रेलवे क्रॉसिंग के पास से केराकत पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में थाना केराकत पुलिस टीम ने अवैध तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसमें एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस अभियुक्त जावेद उर्फ गादुर पुत्र कल्लु बख्श निवासी सिपाह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया