अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 1 किलो से अधिक गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुरानी बस्ती निवासी सुनीता बाई कोरी से 451 ग्राम, मिथलेश सोनी से 383 ग्राम तथा ग्राम ताराडांड़ निवासी रामदास गोड़ से 340 ग्राम गांजा बरामद किया गया।