शाहजहांपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा: 13 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में पहली पाली शुरू, एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ केंद्रों पर पहुंचने लगी। प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी एवं पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और