शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी विधायक संजय रतन ने वेद धारा ग्लोबल स्कूल धनोट में आयोजित वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह में शिरकत की। इस दौरान स्कूल में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विधायक ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए।