बारुन: 131 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मिली रफ्तार, 2059 हेक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा सोन नदी का पानी
औरंगाबाद जिले के नवीनगर और बारूण प्रखंड के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 131 करोड़ 54 लाख रुपये की महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना अब धरातल पर उतरने लगी है। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने 'सोन नदी से उद्वह सिंचाई योजना' का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ तय समय सीमा में काम पूरा हो।