मुरैना: एनसीसी द्वारा ग्वालियर मुरैना से आगरा साइकिल रैली रवाना, स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को श्रद्धांजलि
Morena, Morena | Jan 18, 2025 एनसीसी के द्वारा देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम 1857 के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष साइकिल अभियान आयोजित किया गया है, यह अभियान 1 जनवरी को मेरठ से प्रारंभ हुआ और 28 जनवरी को नई दिल्ली में समाप्त होगा, यह दूरी 1900 किलोमीटर की बताई गई है, जो एमपी,यूपी होकर नई दिल्ली पहुंचेगी।