बाहरी जिला पुलिस महिलाओं को कानूनी जानकारी देने, उन्हें छेड़छाड़ की घटनाओं से बचाने और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध से सतर्क करने के लिए चलाए गए अभियान में महावीर अस्पताल पहुंची। यहां पर महिलाओं को जागरूक किया, उन्हें समझाया कि उन्हें क्या करना चाहिए क्या नहीं। पुलिस टीम अलग-अलग इलाकों में जाकर यह अभियान चला रही है।