बाहरी जिला के रानी बाग थाना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अतुल गोयल के रूप में हुई है। यह हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि इसके खिलाफ नेताजी सुभाष प्लेस थाना में लगभग 13 साल पहले मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के नेताजी सुभाष प्लेस पुलिस को तलाश थी।