पूरनपुर: कुरैया खुर्द कला में गेहूं की नराई जलाने से लगी आग, बाइक मैकेनिक की दुकान समेत चार बाइकें जलीं
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव कुरैया खुर्द कला में वुधवार जानकारी के अनुसार गेहूं की नराई जलाने के दौरान आग भड़क गई, जिससे बाइक मैकेनिक रवि वर्मा की दुकान और चार बाइकें जलकर राख हो गईं। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में खड़ी चार बाइकें आग की चपेट में