अंबाह: रडुआ पुरा में ट्रैक्टर की टक्कर से 16 वर्षीय किशोरी घायल, अस्पताल रेफर
Ambah, Morena | Apr 3, 2026 अंबाह थाना क्षेत्र के रडुआ पुरा में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय प्रीती कुशवाह घायल हो गई। वह डंडोली मंदिर जा रही थी, तभी सामने से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंबाह ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया।