फिरोज़ाबाद: गांव नगला मानधाती में महिला की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
फ़िरोज़ाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव नगला मान धाती में रविता नामक महिला पानी के गड्डे में पड़ी मिली। जिसको आनन फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। महिला की मौत गड्डे के पानी में दुबकर हुई है। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।