देपालपुर: देपालपुर में किसानों और आमजन की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया, कांग्रेस के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे
प्रदेश में किसानों और आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस विधानसभा देपालपुर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें देपालपुर बेटमा और गौतमपुरा के कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल रहे