हनुमानगढ़ टाउन में गत दिनों ट्रक व एस्कॉर्ट कर रही एक कार से 31 क्विंटल 60 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में पुलिस ने एक और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डोडा पोस्त की तस्करी में संगठित रूप से सिंडिकेट के सदस्यों के रूप में काम करते थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरतेज सिंह उर्फ तेजी पुत्र महिमा सिंह जटसिख के रूप में हुई है।