परबत्ता: रुपौहली मस्जिद के पास बाइक ने 6 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, गंभीर हालत में खगड़िया रेफर
परबत्ता नगर पंचायत अंतर्गत रुपौहली मस्जिद के समीप रविवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने एक छह वर्षीय मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान शिक्षक मो. इरशाद आलम की पुत्री जाहिदा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाहिदा मकतब से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे