पूर्णिया पूर्व: पुर्णिया में स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 8 लोग घायल
Purnea East, Purnia | May 8, 2026
पुर्णिया में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जानकारी अनुसार बारात मधेपुरा जा रही थी। मृतक की पहचान धमदाहा के चम्पावती निवासी रोशन ऋषि के तौर पर हुई है।