चूरू: ढाणी कुम्हारन में गाय को बचाने के प्रयास में बाइक तारबंदी में घुसी, तीन युवक घायल, दो को हायर सेंटर रेफर किया गया
Churu, Churu | Jun 27, 2026 चूरू जिले के ढाणी कुम्हारन में शनिवार को खेत से काम कर घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक के सामने अचानक गाय आ जाने से संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खेत की तारबंदी में जा घुसी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।