भीकनगांव: कसरावद में सिंचाई समस्या पर विधायक का दौरा, किसानों ने बताई पानी की कमी, अफसरों को दिए निर्देश
विधायक सचिन यादव ने गुरुवार दोपहर कसरावद क्षेत्र की सिंचाई परियोजनाओं का दौरा किया। उन्होंने किसानों को आ रही समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान वे नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की माडको उद्वहन सिंचाई परियोजन बाल्यापुर, खेड़ी तालाब अघावन और अपर जामला पहुंचे , जानकारी शुक्रवार दोपहर 1 बजे की है