कलीनगर: पंजाब से लौटे मजदूर की उदयपुर खुर्द में ट्रेन से कटकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर अमृत निवासी हरिश्चंद्र (38) पुत्र सेवाराम की उदयपुर खुर्द हल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरिश्चंद्र पंजाब में मजदूरी करता था और शुक्रवार की रात घर लौट रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।