चौथम: मालपा में सर्पदंश से 12 वर्षीय लड़की की मौत, परिवार में मचा कोहराम
चौथम थाना क्षेत्र के मालपा गांव में जहरीले सांप के डंसने से 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान मालपा गांव वार्ड संख्या-3 निवासी साजन पटेल की 12 वर्षीय पुत्री निराशा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों एवं स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार देर रात निराशा कुमारी अपने घर मे