कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हमीरपुर खास निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला शाहबरा बानो घर के बाहर बैठी थी। तभी रास्ते से गुजर रही। एक भैंस ने मंगलवार शाम 4 बजे अचानक उन पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया।वहां पर डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।