जशपुर: जशपुर का रानीदाह जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद, प्रकृति और लोककथाओं का अनूठा संगम
जशपुर नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित रानीदाह जलप्रपात अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक लोककथाओं के कारण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। घने साल के जंगलों और हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित यह झरना विशेष रूप से बारिश के मौसम में अपने मनमोहक स्वरूप से पर्यटकों को आकर्षित करता है। जशपुर जनसम्पर्क से रविवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के