मधुबनी: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू
सोमवार से बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा है। सोमवार सुबह 9:30 बजे से मधुबनी के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी है। प्रथम पाली को लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय सुबह 9:00 बजे तक है। वहीं प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दिन के 12:45तक चलेगी। दूसरी पाली दिन के 2:00 से संध्या 5:00बजे तक है।