पनागर: बरेला: ब्रेक फेल होने से रेत से लदा हाईवा पहाड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा, चालक बाल-बाल बचा
बरेला शारदा मंदिर के पास आज उस वक्त चीख-पुकार मचते-मचते रह गई, जब रेत से लदा एक बेकाबू हाईवा यमराज बनकर सड़क पर दौड़ पड़ा। अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने से चालक के हाथ-पांव फूल गए, लेकिन उसने सूझबूझ दिखाते हुए मौत के इस भारी-भरकम वाहन को खाई या दूसरी गाड़ियों पर चढ़ाने के बजाय सड़क किनारे लगे पहाड़ से टकरा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा