सागर नगर: पेपरलेस निर्वाचन कराने पर सागर जिले को राज्य स्तर पर मिला सम्मान
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर के मार्गदर्शन में पेपरलेस पद्धति से चुनाव संपन्न कराने पर सागर जिले को मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार दोपहर 12 बजे भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। पायलट प्रोजेक्ट के तहत खुरई की हलऊ, जैसीनगर की औरिया व अगरा तथा राहतगढ़ की सेमरा लहरिया ग्राम पंचायतों में पेपरलेस मतदान कराया गया था।