गोला थाना में एक महिला की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने गोला थाने में तहरीर दिया था। उन्होंने बताया कि उनकी शादी मई 2024 में गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में हुई थी।