सुसनेर: डग रोड़ पर नप परिसर में ब्राह्मण समाज व पुजारी संघ ने किया पौधारोपण
गुरुवार की दोपहर 2 बजे डग रोड़ पर नप कार्यालय परिसर में ब्राह्मण समाज और पुजारी संघ के द्वारा पौधारोपण किया गया। सभी ने वृक्ष लगाकर के पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी, पुजारी संघ के अध्यक्ष पण्डित घनश्याम शर्मा, पंडित रामप्रसाद व्यास, बीईओ मुकेश तिवारी, पंडित गोविंद शर्मा, पंडित सन्तोष शर्मा, मुकेश हरदेनिया मौजूद रहे।