बालाघाट: एपीसी बैठक की तैयारियों के लिये कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
खरीफ फसलों के अधिक उत्पादन की प्रगति कों लेकर होने वाली एपीसी की बैठक के लिए कलेक्टर मृणाल मीणा ने 20 जून को कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य उद्योग, पशुपालन एवं सहकारी बैंक के अधिकारियों की कलेक्ट्रेट में दोपहर लगभग 1 बजे बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में कृषि विभाग के अधिकारी को जिले में मक्का व मूंगफली की फसल में उत्पादकता बढ़ाने के निर्देश