सारंगपुर: सारंगपुर डाकघर में लगा आधार शिविर: 50 से अधिक नागरिकों के बने नए कार्ड, रोजाना सुविधा देने का वादा।
सारंगपुर के मुख्य डाकघर में बुधवार को एक विशेष आधार कार्ड शिविर का आयोजन आज बुधवार की दोपहर 12:00 बजे के लगभग किया गया। इस शिविर में 50 से अधिक नए आधार कार्ड बनाए गए और लगभग 250 पुराने कार्डों में आवश्यक सुधार किए गए। डाककर्मियों ने बाजार में बाइक से घूमकर शिविर का प्रचार किया, जिससे नागरिकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।