बेलदौर: शेरबासा स्थित गड्ढे में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरबासा गांव में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में गड्ढे में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेरबासा निवासी भवेश यादव के 8 वर्षीय पुत्र लालची कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालची कुमार घर के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह एक पानी भरे गड्ढे में गिर गया और