कहरा: बनगांव थाना के बरियाही बाजार छोटी कमलपुर समीप घरेलू विवाद में पड़ोसी ने किया मारपीट, 1महिला जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।
Kahara, Saharsa | Jul 14, 2024 बनगांव थाना के बरियाही बाजार छोटी कमलपुर वार्ड 12 के समीप घरेलू विवाद में हो रहे बकझक को लेकर बगल के पड़ोसी के द्वारा मारपीट किया गया है। जिस मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम रहिसा परवीन बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।