कहरा: डेहरार थाना के सत्तोर गांव में चचरी पुल बनाकर किया आवागमन चालू, जान जोखिम में डाल लोग कर रहे हैं आवागमन।
Kahara, Saharsa | Jul 14, 2024 कोसी नदी में बाढ़ आने के कारण नवहट्टा प्रखंड के दर्जनों गांव में पानी घुस गया है, और सत्तोर में सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिस कारण नोला, रसलपुर, गढ़िया, बेलाबथान, लालपुर, रामनगर, बिरजेन, डेहरार, बकुनिया, परताहा सहित दर्जनों गांव का संपर्क जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने छोटा सा चचरी पुल बनाकर आवागमन चालू किया है।