हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में तेज बारिश से फसलों की कटाई थमी, किसानों की धड़कनें बढ़ी
बीती रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने कृषि कार्य पूरी तरह से ठप कर दिया। रात में हुई जोरदार बारिश के बाद भोर होते ही किसान खेतों की तरफ दौड़ पड़ा और बारिश से भीगी खेतों में कटी फसलों को सहेजने की कवायद में दिनभर जुटा रहा। बीती रात मौसम ने अचानक पलटी मारी और रात 11 बजे आई तेज आंधी के साथ बरसात ने जमकर कहर बरपाया। प्रकृति का यह रूप देखकर किसानों की नींद उड़ गई