केतार: उधार लेन-देन को लेकर मारपीट, दुकानदार की पत्नी सीमा देवी गंभीर रूप से घायल, एक आँख की रोशनी गई
केतार थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर पंचायत अंतर्गत मायर गांव में उधार लेन-देन को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक दुकानदार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सीमा देवी, पत्नी मनोज विश्वकर्मा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मायर गांव निवासी दुकानदार मनोज विश्वकर्मा की दुकान पर गुरुवार की देर शाम गांव का ही ज्ञानी सिंह शैम्पू लेने पह