फतेहाबाद: फतेहाबाद के गांधी चौक पर भारी बारिश और तेज आंधी के बाद हाई मास्ट विद्युत पोल झुका, बाल-बाल बचा हादसा
Fatehabad, Agra | May 29, 2026 फतेहाबाद के गांधी चौक पर शुक्रवार रात तेज आंधी बारिश के बाद नगर पंचायत द्वारा लगाया गया हाय मास्ट विद्युत पोल झुक गया। गनीमत रही की गंभीर हादसा नहीं हुआ। तेज आंधी और बारिश के चलते सड़क पर कोई नहीं था, अन्यथा गंभीर हादसा हो जाता। वहीं कस्बे की विद्युत सप्लाई भी बंद कर दी गई।