लमगड़ा: लमगड़ा ब्लॉक की कई सड़कें बदहाल, बीडीसी सदस्य दीवान सिंह सतवाल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Lamgada, Almora | Sep 13, 2025 जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लमगडा विकासखंड के अन्तर्गत कई सडकें खस्ताहालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े बड़े गढ्ढें बन गए है। कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके है। राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार शाम करीब 07 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यों-लमगड़ा दीवान सिंह सतवाल ने मामले को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।