फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम इंधोन में जंगल में लगी आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी
Fatehabad, Agra | Apr 30, 2026 फतेहाबाद के ग्राम इंधोंन में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते जंगली वन भूमि में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची वहीं ग्रामीण भी आग बुझाने में जुट गए। देर शाम 5:00 बजे तक आग पर काबू पाया गया