तालबेहट: बार कस्बे में गेदौरा तिराहे के पास विशालकाय अजगर दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वीडियो हुआ वायरल
तालबेहट क्षेत्र के बार कस्बे में गेदौरा तिराहे पास विशालकाय अजगर दिखने से मौके पर ह्ड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल है, वहीं बताया गया ग्रामीण रात भर दहशत में रहे और अपने घरों में सो नहीं सके घटना की सूचना वन विभाग टीम को दी गई है।