जुरहरा थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि सोशल मीडिया पर घर बैठे जॉब देने के फर्जी विज्ञापन डालकर साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों का न्यायालय से रिमांड लिया गया है। आरोपियों से मामले में अनुसंधान जारी है। रविवार शाम 6 बजे अन्य गैंग के सदस्यों की तलाश में दबिश दी गई है। आरोपियों के मोबाइल फोन में मिले सबूत के आधार पर बैंक डिटेल जुटाए जा रही है।