फरसाबहार: तपकरा में हाईस्पीड बाइक और मॉडिफाइड साइलेंसर का आतंक
तपकरा में हाईस्पीड बाइक और मॉडिफाइड साइलेंसर का आतंक, तपकरा नगर के बाजार और मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार व मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों का शोर लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईस्पीड बाइकिंग से हादसे का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रत्यक्ष ने इसका वीडियो भी बनाया