मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया-पाटन मुख्य मार्ग पर स्थित इंडियन गैस गोदाम के नजदीक गुरूवार देर शाम 7 बजे कार और मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक 27 वर्षीय अभिनव वर्मा को इलाज के लिए एमएमसीएच में भेजा।